Upcanesociety: 2027 में कौन सी गन्ना वैरायटी रहेगी कोल्हू मालिकों की फेवरेट?

2027 में कौन सी गन्ना वैरायटी रहेगी कोल्हू मालिकों की फेवरेट?

हर साल हजारों टन गन्ने की पेराई कोल्हू पर होती है। साथ ही इन कोल्हू पर गन्ने के भाव भी ऊपर नीचे होते रहते हैं। इसके साथ ही अलग अलग किस्मों की कीमत भी अलग अलग लगती है। और इनमें 60-70 रु तक का फर्क रहता है। 

पिछले सीजन में Co 14201 के नाम ये रिकॉर्ड रहा । सीजन के शुरुआत से ही इसमें विशेष तेजी रही और सीजन के मध्य और अंत में कीमत 400 पार चली गई। कई जगह ये 470रु/कुंतल के थोड़ा ऊपर/नीचे रहा। जिसके कारण ऐसे किसान भाई जो अपना गन्ना कोल्हू पर डालते हैं उनके लिए ये वैरायटी वरदान साबित हुई। 

इसके अलावा अन्य वैरायटी 15023, 13235 भी ठीक ठाक रेट पर बिकी, इनमें सीधे गन्ने का दाम ज्यादा मिला। 

कोल्हू पर फैक्ट्री की तुलना में co 14201 के भाव ज्यादा होने के क्या कारण ?

इसका सीधा और मुख्य कारण कि इसमें शर्करा की मात्रा ज्यादा है 18% से भी ऊपर। ऐसे में प्रति कुंतल गन्ने से मिठाई ज्यादा निकलती है और गुड़ मार्केट में तेजी होने के कारण ये कोल्हू मालिकों की पहली पसंद रहा। साथ ही गन्ना सीधा, नर्म और बिल्कुल ठोस रहता है जिसके कारण इसे कोल्हू में डालने में आसानी रहती है। 

इसके साथ ही इस बार भी किसानों ने फैक्ट्री से ज्यादा भाव मिलने के कारण इस गन्ने की बुवाई काफी की है, और इस बार भी इस वैरायटी का जलवा बरकरार रहेगा। ऐसा हो सकता है कि सप्लाई ज्यादा होने के कारण रेट उतना high न मिले। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Lucky number kya hai? Aaj ke liye lucky number

Lucky number एक सिस्टम है जिसे बहुत से लोग विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति हेतु उपयोग करते हैं। इसमें एक है सट्टा किंग, सट्टा मटका। इस मकसद से ...